सिविल सर्जन की अचानक एंट्री, अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network
सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने मुरहू सीएचसी का निरीक्षण कर आयुष्मान भारत और कुपोषण उपचार केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
खूंटी. सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने शनिवार को मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के तहत इलाज के लिए अस्पताल में आये मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण का जानकारी लिया.
आपके शहर में
सभी मरीजों को आभा कार्ड बनाने का निर्देश दिया. वहीं ओपीडी कक्ष में ई-प्रिस्किपषन, फार्मेसी, आईपीडी सहित अन्य चालू करने के लिए कहा. उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने भर्ती कुपोषित मरीजों का इलाज के संबंध में जानकारी लिया.
सिविल सर्जन ने मुरहू सीडीपीओ से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण केंद्र में भर्ती करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ विनोद कुमार, अश्विनी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए