अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चला
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
सायको थाना क्षेत्र के सायको बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
खूंटी.
जिले में अफीम की खेती के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शुक्रवार को सायको थाना क्षेत्र के सायको बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गयी. वहीं कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने और उसके बदले वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इससे पहले गुरुवार को खूंटी थाना क्षेत्र के बारूडीह, घाघरा और कुदाडीह के जंगली क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. जिसमें कुल 10 एकड़ भूमि में लगे अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन