दिवंगत सानिका पाहन के पत्थलगड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत सानिका पाहन की पत्थलगड़ी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए.

विज्ञापन

तोरपा. सरना समाज के अगुआ व आरएसएस से जुड़े रहे दिवंगत सानिका पाहन की पत्थलगड़ी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. दिवंगत सानिका पाहन की स्मृति में सोमवार को उनके पैतृक गांव तोरपा प्रखंड की तपकारा पंचायत अंतर्गत चंपाबहा गांव में पत्थलगड़ी की गयी. विधि विधान से सिंग बोंगा का आह्वान कर तथा पूजा अर्चना कर सानिका पाहन की स्मृति में पत्थलगड़ी की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ चंपाबहा गांव पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. दोनों पत्थलगड़ी स्थल पर पहुंचे तथा पूजा की. संस्मरण पत्थर पर आम के पल्लव से जल का छिड़काव किया तथा चावल चढ़ाया.

सरना समाज के अगुआ थे सानिका पाहन : अर्जुन मुंडा

इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि सानिका पाहन सरना समाज के अगुआ थे. वे जीवन भर समाज की सेवा में लगे रहे. उन्होंने कहा कि सरना धर्म आदि धर्म है. सानिका पाहन ने समाज की जागृति के लिए काम किया. श्री मुंडा ने कहा कि जो व्यक्ति इस धरती पर आता है, उसका इस धरती से जाना भी निश्चित है परन्तु धरती पर आने एवं जाने के बीच में वे जो काम करते हैं, उसी से लोग उसको याद करते हैँ. सानिका पाहन समाजसेवक थे, जिन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे. कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, दीपक तिग्गा, प्रताप मुंडा, रेड़ा मुंडा, सीताराम मुंडा, संतोष जायसवाल, अजीत तोपनो, पुरेंद्र मांझी, गंदौरी गुड़िया, पूनम भेंगरा, विमला डोडराय, प्रिया मुंडा, विजय मुंडा, गुडू मिश्रा, दुलार मुंडा, सुशीला कंडुलना, नीरज पाढ़ी, केशव कुमार आदि उपस्थित थे.

सरना समाज के अगुआ थे सानिका पाहन : अर्जुन मुंडा

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola