खान सुरक्षा सप्ताह समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर

Updated at : 11 May 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
खान सुरक्षा सप्ताह समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर

डकरा : 14 मई को डकरा स्टेडियम में आयोजित खान सुरक्षा सप्ताह 2016 की तैयारी जोरों पर है. खलारी से डकरा तक की सड़कों को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया गया है. सड़क के किनारे जमी धूल को साफ कर मोरम डलवाया जा रहा है. सड़क के किनारे सभी तरह की दीवार व भवन के रंग […]

विज्ञापन
डकरा : 14 मई को डकरा स्टेडियम में आयोजित खान सुरक्षा सप्ताह 2016 की तैयारी जोरों पर है. खलारी से डकरा तक की सड़कों को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया गया है. सड़क के किनारे जमी धूल को साफ कर मोरम डलवाया जा रहा है. सड़क के किनारे सभी तरह की दीवार व भवन के रंग रोगन का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है. डकरा वीआइपी क्लब को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. वहीं कार्यक्रम स्थल डकरा स्टेडियम में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है.
यहां रांची रिजन में चल रहे अलग-अलग औद्योगिक घरानों के 30 स्टॉल लगाये जायेंगे. जिसका काम भी चल रहा है. सीसीएल मुख्यालय के अधिकारी व एनके महाप्रबंधक केके मिश्र अपनी पूरी टीम के साथ दिन रात तैयारी में लगे हैं. ज्ञात हो कि खान सुरक्षा से जुड़े उद्योग में यह सबसे बड़ा आयोजन होता है. जिसकी मेजबानी इस बार सीसीएल के एनके एरिया को मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola