अवैध उत्खनन स्थल को बंद किया

खलारी : सीसीएल के बंद खदानों में किये जा रहे अवैध कोयला उत्खनन वाले स्थल को केडीएच प्रबंधन ने गुरुवार को डोजरिंग करके बंद कर दिया.यह अभियान एनके एरिया के सुरक्षा अधिकारी पीटर तिग्गा व केडीएच खान सुरक्षा अधिकारी आरपी यादव के नेतृत्व में चलाया गया. पीटर तिग्गा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी […]
खलारी : सीसीएल के बंद खदानों में किये जा रहे अवैध कोयला उत्खनन वाले स्थल को केडीएच प्रबंधन ने गुरुवार को डोजरिंग करके बंद कर दिया.यह अभियान एनके एरिया के सुरक्षा अधिकारी पीटर तिग्गा व केडीएच खान सुरक्षा अधिकारी आरपी यादव के नेतृत्व में चलाया गया. पीटर तिग्गा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. एनके एरिया के सभी परियोजना प्रबंधन को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध उत्खनन को डोजरिंग करके बंद करवाने को कहा गया है.
मालूम हो कि रोहिणी व पुरनाडीह के बीच अवैध उत्खनन करते समय बुधवार को एक युवक की मौत चाल धंसने से हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




