मेरे सपनों के गांव विषय पर बच्चों ने बनायी पेंटिंग

Updated at : 17 Sep 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
मेरे सपनों के गांव विषय पर बच्चों ने बनायी पेंटिंग

खलारी : प्रखंड के पंचायत सचिवालय में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता पंचायत के सरकारी विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों के लिए थी. विषय था ‘मेरे सपनों का गांव कैसा हो’. इसमें गांव की सड़क, स्कूल, अस्पताल, शौचालय, घर, पेड़-पौधे, चापाकल, बिजली का पोल, बल्ब, […]

विज्ञापन

खलारी : प्रखंड के पंचायत सचिवालय में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता पंचायत के सरकारी विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों के लिए थी. विषय था ‘मेरे सपनों का गांव कैसा हो’. इसमें गांव की सड़क, स्कूल, अस्पताल, शौचालय, घर, पेड़-पौधे, चापाकल, बिजली का पोल, बल्ब, साफ-सफाई दर्शाना था.

बीडीओ रोहित सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर की प्रतियोगिता के बाद 20 सितंबर को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता होगी. इसमें बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चे 30 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. शुक्रवार को हुटाप, विश्रामपुर, मायापुर, लपरा, चूरी दक्षिणी, तुमांग, चूरी मध्य, खलारी, चूरी पूर्वी, चूरी पश्चिमी पंचायत में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिताओं में पंचायत सेवक देवप्रसाद सिंह, येशुदास केरकेट्टा, हेमंत मांझी, रमेश हजाम, तसलीम अहमद, मुखिया पुतुल देवी, मानसी देवी, गोविंद उरांव, सुशीला देवी के अलावे शिक्षक नेहा प्रसाद, गजाधर यादव, सुरेंद्र दुबे, आरके वर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola