तमाड़ : हाथियों के आतंक से किसान परेशान

Updated at : 10 Aug 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
तमाड़ : हाथियों के आतंक से किसान परेशान

तमाड़ : प्रखंड के बाउरपिडी, कांशीडीह व आसपास के गांवों में जंगली हाथियों का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है. शाम ढलते ही हाथियों का दल गांव में आ जाते हैं. फसल को रौंद डालते हैं. सोमवार की रात हाथियों का एक झुंड ने दर्जन से अधिक किसानों का खेत में लगे खीरा तथा […]

विज्ञापन

तमाड़ : प्रखंड के बाउरपिडी, कांशीडीह व आसपास के गांवों में जंगली हाथियों का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है. शाम ढलते ही हाथियों का दल गांव में आ जाते हैं. फसल को रौंद डालते हैं.

सोमवार की रात हाथियों का एक झुंड ने दर्जन से अधिक किसानों का खेत में लगे खीरा तथा धान की फसल को चट कर गये. इनमें भगीरथ महतो, अनादि महतो, अनंत राम महतो, महेंद्र नाथ महतो, दिनेश कुमार महतो, अंबिका महताे, जितेंद्र महतोे का फसल चट कर गये. इसके पश्चात हाथी का झुंड काशीडीह गांव पहुंचे.

बूटन महतो के घर को ध्वस्त कर रखे धान और चावल को चट कर गये. कन्या प्राथमिक विद्यालय बाबूरामडीह में दरवाजा तोड़ कर स्कूल में रखे एक क्विंटल चावल चट कर गये. सिंदवारडीह गांव के सुरेश महतो के खेत में लगी खीरा की फसल को रौंद डाला. इधर तमाड़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य बाल कृष्ण सिंह मुुंडा ने पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola