सीएम व प्रधान सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल
Updated at : 23 Jul 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए सौंपा मांग पत्र पत्थलगड्डा : प्रखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भाजपा नेता उज्जवल दास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रधान सचिव राकेश चौधरी से रांची स्थित उनके कार्यालय में मिले. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री व प्रधान सचिव से मिल कर उन्हें प्रखंड की विभिन्न समस्याओं […]
विज्ञापन
प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए सौंपा मांग पत्र
पत्थलगड्डा : प्रखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भाजपा नेता उज्जवल दास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रधान सचिव राकेश चौधरी से रांची स्थित उनके कार्यालय में मिले. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री व प्रधान सचिव से मिल कर उन्हें प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में मुख्य रूप से बकुलिया नदी पर पुल निर्माण, प्रखंड में बने पावर सब स्टेशन को जल्द से जल्द चालू कर नियमित बिजली बहाल करने, प्रखंड में एक चिकित्सक के पदस्थापन की मांग की गयी है.
बीडीओ अविनाश पुर्नेंदु की क्रियाकलाप की शिकायत भी सदस्यों ने की. उन्होंने बीडीओ पर मनमानी करने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. सदस्यों ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि प्रखंड में मनरेगा योजना में निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किया जाता, जाति आवासीय प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलता, जमीन संबंधित कार्यों का निष्पादन नहीं होता है.
इस पर प्रधान सचिव श्री चौधरी ने संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. मौके पर भाजपा नेता विजय दांगी, तीर्थनाथ दांगी, सुख सागर राणा, भुनेश्वर प्रसाद, गोपाल प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




