खूंटी सुपर राइजिंग ने अड़की दबंग को चार विकेट से हराया

खूंटी प्रीमियर क्रिकेट लीग खूंटी : खूंटी प्रीमियर क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को खेले गये मैच में खूंटी सुपर राइजिंग ने अड़की दबंग को चार विकेट से हरा दिया. अड़की दबंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया. करमचंद ने 45, राज ने 61 व […]
खूंटी प्रीमियर क्रिकेट लीग
खूंटी : खूंटी प्रीमियर क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को खेले गये मैच में खूंटी सुपर राइजिंग ने अड़की दबंग को चार विकेट से हरा दिया. अड़की दबंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया. करमचंद ने 45, राज ने 61 व आदर्श ने 40 रन का योगदान दिया. सुपर राइजिंग की अोर से प्रेम व श्याम ने एक-एक जबकि अनिल ने चार विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलने उतरी खूंटी सुपर राइजिंग की टीम ने 19.3 ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया. टीम की अोर से पीटर ने 85, दिव्य निशांत ने 35, अनिल ने 16 व संतोष ने 20 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच पीटर कोनगाड़ी को बाबू खान ने पुरस्कृत किया. आयोजन समिति के देवा हस्सा के मुताबिक 28 व 29 अप्रैल को सेमीफाइनल जबकि फाइनल एक मई को खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




