पार्लियामेंट्री कमेटी पहुंची पिपरवार
Updated at : 19 Jan 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण पिपरवार : पार्लियामेंट्री कमेटी में शामिल संसदीय स्थायी समिति (कोयला एवं इस्पात) के सदस्यों ने सोमवार को पिपरवार का दौरा किया. सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम रेलवे के विषेश सैलून से राय स्टेशन पहुंची. यहां विभागीय अधिकारियों ने उनकी अगवानी की. बचरा चार नंबर मैदान में सीआइएसएफ […]
विज्ञापन
सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण
पिपरवार : पार्लियामेंट्री कमेटी में शामिल संसदीय स्थायी समिति (कोयला एवं इस्पात) के सदस्यों ने सोमवार को पिपरवार का दौरा किया. सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम रेलवे के विषेश सैलून से राय स्टेशन पहुंची. यहां विभागीय अधिकारियों ने उनकी अगवानी की. बचरा चार नंबर मैदान में सीआइएसएफ के जवानों ने टीम के सदस्यों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक समिति द्वारा चार नंबर चौक पर स्थापित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का संसदीय टीम ने अनावरण किया. इस अवसर पर सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह, पिपरवार जीएम चरण सिंह, पटेल सेवा समिति के अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद महतो, इंद्रजीत चौधरी, विमल महतो, गणेश महतो, राजेश कुमार सिंह, चंद्रदीप महतो, दामोदर महतो, लालेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, मुखिया गुंजन कुमारी, रीना देवी समेत आदि मौजूद थे. दोपहर 1.30 बजे संसदीय टीम मगध–आम्रपाली टंडवा के लिए प्रस्थान कर गयी. 5.45 बजे टीम के सदस्य विशेष सैलून से बोकारो के लिए प्रस्थान कर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




