राज्य में महोत्सव की अलग पहचान

Updated at : 11 Dec 2013 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में महोत्सव की अलग पहचान

आयोजन समिति की बैठक, सुदेश ने कहा सिल्ली : गूंज महोत्सव बहुउद्देशीय एवं बहुआयामी है. महोत्सव में जहां पिछले एक वर्ष के कार्यो को मूल्यांकन होता है, वहीं भावी योजनाओ की शुरुआत की जाती है. गूंज महोत्सव सांस्कृतिक मंच ही नहीं है, इसमें क्षेत्र में कई कल्याणकारी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय होती है. ये […]

विज्ञापन

आयोजन समिति की बैठक, सुदेश ने कहा

सिल्ली : गूंज महोत्सव बहुउद्देशीय एवं बहुआयामी है. महोत्सव में जहां पिछले एक वर्ष के कार्यो को मूल्यांकन होता है, वहीं भावी योजनाओ की शुरुआत की जाती है. गूंज महोत्सव सांस्कृतिक मंच ही नहीं है, इसमें क्षेत्र में कई कल्याणकारी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय होती है. ये बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने कही.

वह मंगलवार को सिल्ली स्टेडियम में आयोजित गूंज महोत्सव आयोजन समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव राज्य में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है.

महोत्सव में कई विकास योजनाओं को लोगों के बीच समर्पित किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह ने की. संचालन अनवर हुसैन ने किया. इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, प्रमुख कमलनाथ मांझी, कृष्णा महतो, विशेश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola