महिलाओं ने थाने का किया घेराव

गोला : गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत तहलीडीह की महिलाओं ने रविवार को गोला थाना का घेराव किया. महिलाओं ने गांव के सार्वजनिक तालाब में किये जा रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की. उनका कहना था कि यहां पर रती महतो द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है. रती महतो पूर्व में भी […]
गोला : गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत तहलीडीह की महिलाओं ने रविवार को गोला थाना का घेराव किया. महिलाओं ने गांव के सार्वजनिक तालाब में किये जा रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की. उनका कहना था कि यहां पर रती महतो द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है.
रती महतो पूर्व में भी तालाब की भूमि पर मकान बना रहे थे. इसका विरोध ग्रामीणों ने किया था. इस दौरान काम बंद था. लेकिन पुन: यहां मकान बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. इसी बात को लेकर महिलाओं ने थाना में आ कर प्रदर्शन किया. उधर, पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




