सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 24 May 2015 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

रामगढ़ : बरकाकाना रेलवे अस्पताल के निकट एक टेंपो के उलटने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. मिली घटना लगभग 7.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार, जरही थाना डंडारी जिला गढ़वा निवासी विकास कुमार पासवान (21) पिता सुरेंद्र पासवान ट्रेन पकड़ने रामगढ़ से एक टेंपो (जेएच02वाई-6663) से बरकाकाना जा रहा था. […]

विज्ञापन
रामगढ़ : बरकाकाना रेलवे अस्पताल के निकट एक टेंपो के उलटने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. मिली घटना लगभग 7.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार, जरही थाना डंडारी जिला गढ़वा निवासी विकास कुमार पासवान (21) पिता सुरेंद्र पासवान ट्रेन पकड़ने रामगढ़ से एक टेंपो (जेएच02वाई-6663) से बरकाकाना जा रहा था.
बरकाकाना रेलवे अस्पताल के समक्ष टेंपो ने एक साइकिल को धक्का मार दिया. इससे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया.जिसमें विकास कुमार पासवान दब गया. विकास को स्थानीय लोगों ने एक निजी नर्सिग होम पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola