नयी दिल्ली में स्वच्छता में जिलास्तर पर खूंटी को मिला प्रथम पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार नयी दिल्ली ने स्वच्छता में जिलास्तर पर खूंटी को प्रथम पुरस्कार दिया है. संबंधित मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण इस वर्ष 14 अगस्त से 30 सितंबर तक कराया था. स्वच्छता के मापदंडों पर जिलों को रैंकिंग देने के लिए […]

विज्ञापन

खूंटी : स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार नयी दिल्ली ने स्वच्छता में जिलास्तर पर खूंटी को प्रथम पुरस्कार दिया है. संबंधित मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण इस वर्ष 14 अगस्त से 30 सितंबर तक कराया था. स्वच्छता के मापदंडों पर जिलों को रैंकिंग देने के लिए राज्य में 24 जिलों, 585 ग्रामों एवं 2925 सार्वजनिक स्थानों का सर्वेक्षण किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्वेक्षण एजेंसी के द्वारा विभिन्न सार्वजनिक केंद्र जिनमें विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धार्मिक स्थल, बाजार, शौचालय, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का पदार्थ का प्रबंधन आदि का निरीक्षण शामिल था. साथ ही सर्वेक्षण के क्रम में नागरिकों की प्रतिक्रिया, ग्रामसभा व अन्य की राय भी ली गयी. तदोपरांत अच्छे रैंकिंग के आधार पर दिल्ली में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को प्रथम पुरस्कार मिला. कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि एवं एसबीएम के जिला परामर्शी नीरज प्रियदर्शी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola