अब शुक्रवार को पिपरवार पहुंचेंगे कोयला मंत्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोयला मंत्री के आगमन की तिथि में परिवर्तन पिपरवार : कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के पिपरवार आगमन की तिथि में परिवर्तन हुआ है. अब कोयला मंत्री 17 अक्तूबर की जगह 18 अक्तूबर को पिपरवार पहुंचेंगे. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची में उनका व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण आगमन की तिथि एक दिन […]
विज्ञापन
कोयला मंत्री के आगमन की तिथि में परिवर्तन
आपके शहर में
विज्ञापन
पिपरवार : कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के पिपरवार आगमन की तिथि में परिवर्तन हुआ है. अब कोयला मंत्री 17 अक्तूबर की जगह 18 अक्तूबर को पिपरवार पहुंचेंगे. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची में उनका व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण आगमन की तिथि एक दिन बढ़ाया गया है. जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार को पूर्वाह्न नौ बजे रांची से पिपरवार के लिए प्रस्थान करेंगे.
पिपरवार पहुंचने के बाद कोयला मंत्री सबसे पहले एनके एरिया की चूरी परियोजना जायेंगे. वहां वे भूमिगत खदान का निरीक्षण करेंगे. तत्पश्चात वे अशोक परियोजना आयेंगे. व्यू टॉवर से परियोजना खदान का निरीक्षण करेंगे. संगम विहार क्लब में लंच लेने के बाद वापस रांची लौट जायेंगे.
कोयला मंत्री के आगमन को लेकर पिपरवार में प्रबंधन तैयारी में जुटा है. आने-जानेवाले संभावित सड़कों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई की जा रही है. क्षेत्र की बीओसीएम व पिपरवार परियोजना खदान स्थित दोनों हेलीपैड की सफाई व रंगाई की जा रही है. कोयला उत्पादन, ट्रांसपोर्टिंग व डिस्पैच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पिपरवार जीएम एमके अग्रवाल खुद तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन