प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा गया, गया जेल

Updated:
विज्ञापन

खलारी : खलारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के न्यू जेहलीटांड़ से लगभग 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ न्यू जेहलीटांड़ निवासी कलीम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने कलीम की स्कूटी न जेएच 01सीई 8973 व प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया. इस संबंध में इंस्पेक्टर सह खलारी थाना प्रभारी अहमद अली […]

विज्ञापन

खलारी : खलारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के न्यू जेहलीटांड़ से लगभग 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ न्यू जेहलीटांड़ निवासी कलीम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने कलीम की स्कूटी न जेएच 01सीई 8973 व प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह खलारी थाना प्रभारी अहमद अली ने बताया कि बुधवार की सुबह 9.30 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली की कलीम खान अपनी स्कूटी से प्रतिबंधित मांस लेकर खलारी क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा है. पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर न्यू जेहलीटांड़ के पास औचक छापेमारी कर कलीम को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा.

मौके पर थाना प्रभारी ने पशु चिकित्सक को घटनास्थल पर बुलाया और नमूना एकत्रित कर जांच के लिए रख लिया. उन्होंने बताया कि शेष प्रतिबंधित मांस को दफना दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola