पिता-पुत्र ने ईंट से मार पड़ोसी युवक को घायल किया

Updated at : 02 Jul 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
पिता-पुत्र ने ईंट से मार पड़ोसी युवक को घायल किया

पिपरवार : आरसीएम साइडिंग के निकट स्टेशन रोड मुहल्ले में सोमवार सुबह शंकर पासवान (32) नामक युवक की मुहल्ले के ही दो लोगों ने सिर पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया. घटना के बाद आक्रोश में मुहल्लेवाले लाठी-डंडों से लैस होकर पिटायी करनेवाले के घर आ धमके. लोगों से घिरा देख कर उसने […]

विज्ञापन

पिपरवार : आरसीएम साइडिंग के निकट स्टेशन रोड मुहल्ले में सोमवार सुबह शंकर पासवान (32) नामक युवक की मुहल्ले के ही दो लोगों ने सिर पर ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया. घटना के बाद आक्रोश में मुहल्लेवाले लाठी-डंडों से लैस होकर पिटायी करनेवाले के घर आ धमके. लोगों से घिरा देख कर उसने अपने आप को घर में बंद कर लिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद खलारी पुलिस आरोपी वीरेंद्र गिरि व उसके पुत्र विक्की गिरि को पकड़ कर थाना ले गयी. आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं. उधर, घायल युवक को इलाज के लिए बचरा स्थित सीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. शंकर का सिर छह जगहों पर फट गया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शंकर सुबह में अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर बाइक से लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में ही आरोपी पिता-पुत्र ने उसे पकड़ कर मारपीट की. मारपीट की पृष्ठभूमि में जमीन विवाद बताया जा रहा है. पीड़ित मुहल्ले में ही होटल चलाता है, जबकि मारपीट करनेवाले वीरेंद्र गिरि मवेशी रख कर दूध का व्यवसाय करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola