ePaper

खूंटी : डाड़ीगुटू गांव में आधे अधूरे बने हैं शौचालय

Updated at : 30 Jun 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : डाड़ीगुटू गांव में आधे अधूरे बने हैं शौचालय

जिला प्रशासन की टीम पहुंची डाड़ीगुटू, पाया अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखाये जाने का मामला खूंटी : विवादित पत्थलगड़ी से प्रभावित डाड़ीगुटू पंचायत में अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखा दिये जाने की मामले की जांच के लिए शनिवार को जांच टीम गांव पहुंची. टीम ने गांव में शौचालयों का भौतिक निरीक्षण किया. लाभुकों से मिल […]

विज्ञापन

जिला प्रशासन की टीम पहुंची डाड़ीगुटू, पाया

अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखाये जाने का मामला

खूंटी : विवादित पत्थलगड़ी से प्रभावित डाड़ीगुटू पंचायत में अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखा दिये जाने की मामले की जांच के लिए शनिवार को जांच टीम गांव पहुंची. टीम ने गांव में शौचालयों का भौतिक निरीक्षण किया. लाभुकों से मिल कर पूछताछ की. टीम ने प्रथमदृष्टया माना है कि शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. डाड़ीगुटू में शौचालय निर्माण कार्य अधूरे हैं. सदस्यों ने बारी-बारी लाभुकों से मिल कर शौचालय की स्थिति की जानकारी ली.

ग्रामीणों ने बताया कि शौचालयों को अधूरा ही छोड़ दिया गया है. गांव में एक-दो शौचालय ही पूर्ण हुए हैं. उनका भी उपयोग नहीं हो रहा है. ज्ञात हो कि डाड़ीगुटू पंचायत में आधे-अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखा कर पूरी राशि की निकासी कर ली गयी है. गांव में एक भी शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता है. इसके बाद भी उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया. इस खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी. जिसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ.

जांच के लिए डीडीसी अंजलि यादव ने एक टीम गठित की. जांच पूरी करने के बाद शनिवार की देर शाम तक टीम रिपाेर्ट तैयार करने में जुटी थी. टीम में डीसीएलआर जितेंद्र मुंडा, बीडीओ सुचित्रा मिंज व एक सहायक अभियंता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola