खूंटी : अधूरे शौचालयों की जांच करने के लिए डाड़ीगुटू पहुंची टीम

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : विवादित पत्थलगड़ी से प्रभावित डाड़ीगुटू पंचायत में अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखा दिये जाने के मामले की जांच करने के लिए शनिवार को जांच टीम डाड़ीगुटू पहुंची. टीम ने डाड़ीगुटू गांव में शौचालयों का भौतिक निरीक्षण किया. टीम ने गांव के लाभुकों से भी मुलाकात कर पूछताछ की. जांच टीम ने प्रथम दृष्टया […]

विज्ञापन

खूंटी : विवादित पत्थलगड़ी से प्रभावित डाड़ीगुटू पंचायत में अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखा दिये जाने के मामले की जांच करने के लिए शनिवार को जांच टीम डाड़ीगुटू पहुंची. टीम ने डाड़ीगुटू गांव में शौचालयों का भौतिक निरीक्षण किया. टीम ने गांव के लाभुकों से भी मुलाकात कर पूछताछ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच टीम ने प्रथम दृष्टया पाया कि शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. टीम के सदस्यों ने पाया कि डाड़ीगुटू में शौचालय अधूरे हैं. उन्‍होंने बारी-बारी से लाभुकों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली. जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि शौचालयों को अधूरा ही छोड़ दिया गया है. गांव में एक-दो शौचालय ही पूर्ण हुए थे. उनका भी उपयोग नहीं हो रहा है.

ज्ञात हो कि डाड़ीगुटू पंचायत में आधे-अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखाकर पूरी राशि की निकासी कर ली गयी थी. गांव में एक भी शौचालय का उपयोग नहीं किया जा रहा है. इसके बाद भी उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया. इस खबर को ‘प्रभात खबर’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जांच के लिए डीडीसी अंजली यादव ने एक टीम गठित कर दी.

जांच पूरी करने के बाद शनिवार देर शाम तक जांच टीम रिर्पोट तैयार करने में जुटी हुई थी. टीम में डीसीएलआर जितेंद्र मुंडा, बीडीओ सुचित्रा मिंज और एक सहायक अभियंता शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola