कूप निर्माण पूर्ण करनेवालों को मिलेगा नि:शुल्क पंप सेट
खलारी : पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड सभागार में प्रमुख सोनी तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गयी. हुटाप पंसस कृष्णा रजक ने शिक्षण कार्य के लिए जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल बनाकर जल्द से जल्द प्रदान करने की बात कही. कहा कि कागजात रहने […]
खलारी : पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड सभागार में प्रमुख सोनी तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गयी. हुटाप पंसस कृष्णा रजक ने शिक्षण कार्य के लिए जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल बनाकर जल्द से जल्द प्रदान करने की बात कही. कहा कि कागजात रहने के बावजूद प्रमाण पत्र बनने में देर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रखंड में एक जगह भी आधार कार्ड बनाने व सुधार का कार्य नहीं किया जा रहा है.लोगों को दूसरी जगह जाकर यह कार्य कराना पड़ रहा है.
आपके शहर में
सीआइ कपिलदेव मांझी ने कहा कि प्रमाणपत्र शीघ्र बनाने के काम में तेजी लायी जायेगी. कृष्णा राम ने प्रखंड के पुराने प्रज्ञा केंद्र को ही आधार कार्ड बनाने का अधिकार देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए