विकास कार्याें में तेजी लायें

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : अड़की प्रखंड सभागार में डीआरडीए निदेशक इश्तियाक की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल- विकास, पेयजल से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में क्रियाशील […]

विज्ञापन

खूंटी : अड़की प्रखंड सभागार में डीआरडीए निदेशक इश्तियाक की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल- विकास, पेयजल से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में क्रियाशील आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही प्रतिदिन व साप्ताहिक रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराने को कहा गया. प्रखंड में तंबाकू से संबंधित जागरूकता कैंप लगाने का निर्देश दिया. इसी क्रम में आयुष्मान भारत योजना की प्रगति पर समीक्षा की गयी. साथ ही गोल्डेन कार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी.

मातृ बंधना, सड़क सुरक्षा, उज्ज्वला योजना व लक्ष्मी लाड़ली योजना से संबंधित रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही गयी. मनरेगा कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने व संबंधित क्षेत्र के मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिया गया. बैठक में बीडीओ अड़की, बीपीओ, लेखा सहायक, सहायक अभियंता आदि अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola