असंगठित मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई

Updated:
विज्ञापन

हाई पावर कमेटी की बैठक हुई पिपरवार : असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक संगम विहार क्लब सभागार में बुधवार को जीएम एमके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें यूसीडब्ल्यूयू के जेबीसीसीआइ सदस्य लखन लाल महतो, सीटू के आरपी सिंह व प्रबंधन की ओर से जीएम पर्सनल पीएंडआइआर उमेश सिंह […]

विज्ञापन

हाई पावर कमेटी की बैठक हुई

आपके शहर में

विज्ञापन
पिपरवार : असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक संगम विहार क्लब सभागार में बुधवार को जीएम एमके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें यूसीडब्ल्यूयू के जेबीसीसीआइ सदस्य लखन लाल महतो, सीटू के आरपी सिंह व प्रबंधन की ओर से जीएम पर्सनल पीएंडआइआर उमेश सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे.
आउटसोर्सिंग कंपनी सैनिक माइनिंग, बीकेबी व एकेटी कंपनी के प्रतिनिधि एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के एसीसी सदस्यों की उपस्थिति में असंगठित मजदूरों के बोनस भुगतान, वेतन पर्ची, सीएमपीएफ पासबुक व साप्ताहिक अवकाश पर चर्चा की गयी. आाऊटसार्सिंग कंपनियों द्वारा बैठक में हाई पावर कमेटी को उपलब्ध कराये गये दस्तावेज के आधार पर पाया गया कि कुछ असंगठित मजदूरों का बोनस भुगतान हुआ है. मजदूरों से आठ घंटे ड्यूटी की जगह लगातार 24 घंटे ड्यूटी ली जा रही है.
मजदूरों को साप्ताहिक छुट्टी भी नहीं मिल रही है. पाया गया कि कुछ मजदूरों को सीएमपीएफ का पासबुक जरुर उपलब्ध कराया गया है, लेकिन अभी भी ज्यादातर मजदूरों को पासबुक नहीं मिला है. इस पर हाई पावर कमेटी ने क्षेत्रीय प्रबंधन व आऊटसोर्सिंग कंपनियों को और ज्यादा सुधार की जरूरत बताते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. संचालन एसओपी डाॅ एके सिंह ने किया. मौके पर सीनियर पर्सनल मैनेजर एस जमाल, पीओ यूके विद्यार्थी, कामेश्वर सिंह, एएफएम डीके वर्मा, एरिया सेफ्टी ऑफिसर, एसके चौधरी, हरि नारायण सिंह, मुंद्रिका प्रसाद, रवींद्र नाथ सिंह, मुंद्रिका प्रसाद, बीके झा, इस्लाम अंसारी, अभिशेक आनंद, आलोक रंजन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola