ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का काम रोका

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : कालामाटी के पोढ़ोटोली में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया. गुरुवार को काफी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे. भवन निर्माण में घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट व अन्य सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुआ कार्य रोक […]

विज्ञापन

खूंटी : कालामाटी के पोढ़ोटोली में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया. गुरुवार को काफी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे. भवन निर्माण में घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट व अन्य सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुआ कार्य रोक दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर, भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत एसडीओ प्रणव कुमार पाल को भी मिली. वे भी निर्माण स्थल पर पहुंचे व कार्य की जांच का निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया. कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है. मौके पर मुखिया हेरमन टोप्पो सहित ग्रामीण उपस्थित थे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola