खूंटी एसडीओ के आवास में लगी आग, सामान जले
Updated at : 03 Jun 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी एसडीओ प्रणव कुमार पाल के सरकारी आवास में शनिवार की देर रात आग लग गयी. इस घटना में एसडीअो व उनके परिवार के लोग बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे एसडीओ व परिजन सोने की तैयारी में थे. इसी दौरान उनके बेटे को घर में कुछ जलने की […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी एसडीओ प्रणव कुमार पाल के सरकारी आवास में शनिवार की देर रात आग लग गयी. इस घटना में एसडीअो व उनके परिवार के लोग बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे एसडीओ व परिजन सोने की तैयारी में थे.
इसी दौरान उनके बेटे को घर में कुछ जलने की बू आयी. जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक बगल के कमरे में आग लग चुकी थी. कुछ ही देर में आवास धुआं से भर गया. एसडीओ सपरिवार बाहर निकल गये. जिस कमरे में आग लगी थी, उसी कमरे में एसडीओ का मोबाइल था. उन्होंने किसी प्रकार मोबाइल निकाला व अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी. सूचना पाते ही अग्निशमन दस्ता पहुंचा व आग पर काबू पाया.
आग से एसडीओ के कपड़े, पलंग, एसी, कूलर आदि जल कर खाक हो गये. वहीं उनके आवासीय कार्यालय में रखे दस्तावेज व कंप्यूटर को भी नुकसान पहुंचा है. आग पर काबू पाने के बाद एसडीओ ने सपरिवार परिसदन भवन में रात गुजारी. शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




