ईश्वर के दूत होते हैं पल्ली पुरोहित : बी हेमरोम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रनिया : प्रखंड के तांबा सीएनआइ पेरिस चर्च में पुरोहिताभिषेक समारोह में रेव्ह मासी चरण मुंडू को नया पुरोहित बनाया गया. वहीं पुराने पुरोहित जोहान भेंगरा को विदाई दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि कामडारा धर्मप्रांत के बी हेमरोम, एनेम केरकेट्टा, मानसिंह हेमरोम आदि की अगुवाई में धर्मविधि के साथ पुरोहित अभिषेक हुआ. अतिथियों ने […]

विज्ञापन

रनिया : प्रखंड के तांबा सीएनआइ पेरिस चर्च में पुरोहिताभिषेक समारोह में रेव्ह मासी चरण मुंडू को नया पुरोहित बनाया गया. वहीं पुराने पुरोहित जोहान भेंगरा को विदाई दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि कामडारा धर्मप्रांत के बी हेमरोम, एनेम केरकेट्टा, मानसिंह हेमरोम आदि की अगुवाई में धर्मविधि के साथ पुरोहित अभिषेक हुआ.

विज्ञापन

अतिथियों ने नवनियुक्त मसीह चरण मुंडू को शपथ दिलाते हुए कलीसिया की सेवा करने के लिए कहा. धर्मप्रांत के बी हेमरोम ने युवाओं से पुरोहित बन कर कर समाज की सेवा करने की अपील की. कहा कि पुरोहित ईश्वर का दूत होता है और ईश्वर के वचनों को हम तक पहुंचाता है.

आज हमें कई क्षेत्र में जहां पर सुविधा के बगैर पुरोहित लोगों की सेवा कर रहे हैं, चाहे जितना भी कष्ट क्यों न आये, समाज के प्रति दायित्व का निर्वह्न कर रहे हैं. समारोह में पेरिस सचिव जीवन तोपनो, मंडली सचिव पटरस लुगुन, सहयोगी विलबर तिलमिंग, तांबा मुखिया रोशन कंडुलना सहित 14 मंडलियों से सैकड़ों की संख्या में विश्वासी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola