ग्रामीणों के अनुरूप पार्टी दायित्व काे निभायेगी

Updated:
विज्ञापन

आजसू मिलन समारोह समर्थकों के साथ बुंडू प्रमुख आजसू में शामिल बुंडू : आजसू पार्टी का मिलन समारोह पंच परगना उच्च विद्यालय ताऊ के मैदान में गुरुवार को हुआ. जिसमें बुंडू प्रमुख परमेश्वरी सांडिल के नेतृत्व में कई पंचायत प्रतिनिधि व सैकड़ों लोगों के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष पार्टी में शामिल हो […]

विज्ञापन

आजसू मिलन समारोह

आपके शहर में

विज्ञापन
समर्थकों के साथ बुंडू प्रमुख आजसू में शामिल
बुंडू : आजसू पार्टी का मिलन समारोह पंच परगना उच्च विद्यालय ताऊ के मैदान में गुरुवार को हुआ. जिसमें बुंडू प्रमुख परमेश्वरी सांडिल के नेतृत्व में कई पंचायत प्रतिनिधि व सैकड़ों लोगों के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष पार्टी में शामिल हो गये. सभी लोगों को सुदेश महतो ने माला पहना कर स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि माटी की पार्टी ग्रामीण जनभावना के अनुरूप विकास के लिए संघर्ष जारी रखेगी. श्री महतो ने बिरसा के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर पार्टी को साथ देने की अपील की. कहा कि पार्टी ग्रामीणों के अनुरूप अपना दायित्व निभायेगी. आजसू पार्टी में शामिल होनेवालों में समाजसेवी ताराचांद मुंडा, पंसस गोवर्धन मछुआ, उपमुखिया करम सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य सनातन मुंडा, गुरुआ लोहरा, शिव लोहरा, मधुबाला देवी, दमयंती देवी आदि हैं.
समारोह में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, सचिव सुनील सिंह, विजय सिंह मानकी, उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रामदुर्लभ सिंह मुंडा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, जिप सदस्य रमनी बाला, बालकृष्ण सिंह मुंडा, दिलीप साहू, हरिहर महतो, योगेश्वर महतो, कालीपद महतो, शशिभूषण सिंह मुंडा, मोहर राम महतो, दयामय महतो, मनोरंजन महतो, पंसस प्रदीप कुमार महतो, आलोमनी देवी, सुबोधनी देवी, बिमला देवी, पंकज गुप्ता, जयदेव महतो, गिरीश महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola