रांची : पत्ता-पत्ता फूल-फूल या रसूल या रसूल से गूंजी फिजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 9:32 AM
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मोहम्मद की जयंती पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी रांची : राजधानी में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.) की जयंती पर अकीदत के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया. इस दौरान पत्ता-पत्ता फूल-फूल या रसूल या रसूल की सदा से शहर की फिजा गूंजती रही. सुन्नी बरेलवी […]
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मोहम्मद की जयंती पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
रांची : राजधानी में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.) की जयंती पर अकीदत के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया. इस दौरान पत्ता-पत्ता फूल-फूल या रसूल या रसूल की सदा से शहर की फिजा गूंजती रही.
सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी के तत्वावधान में यह जुलूस अपने-अपने इलाके में सुबह नौ बजे निकाला गया, जो विभिन्न इलाकों से होकर दिन के 11 बजे के बाद कर्बला चौक पहुंचा. यहां से सभी जुलूस एक साथ डोरंडा रिसालदार बाबा के मजार तक गया, जहां इसका समापन हुआ. यहां नियाज-फातिहा के बाद सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया. इसके बाद जुलूस अपने-अपने अखाड़े में लौट गया. जुलूस का नेतृत्व एदार-ए-शरिया के सरपरस्त सईद, अध्यक्ष सैयद नुरूल ए बरकाती, नाजिम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, मुफ्ती अनवर नेजामी, मौलाना सैयद शाह अलकमा सिबली और प्रवक्ता अकीलुर्रहमान सहित अन्य कर रहे थे. ज्ञात हो कि पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ. ) के जन्म की खुशी में हर साल रबीउल अव्वल महीना की 12वीं तारीख को ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता हैै.
बड़े-बड़े निशान लेकर चल रहे थे लोग
जुलूस में शामिल युवा बड़े-बड़े निशान लेकर लहराते हुए चल रहे थे और सरकार की आमद मरहबा, नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर, पत्ता -पत्ता फूल-फूल या रसूल या रसूल आदि नारे लगा रहे थे .
जगह-जगह लगाया गया सेवा शिविर
जुलूस का स्वागत करने के लिए रास्ते में कई जगहों पर सेवा शिविर लगाया गया था. इसके माध्यम से जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया.
आशिक ए रसूल का इस्तकबाल करने के लिए डोरंडा में लोग काफी आतुर दिखे .जैसे ही जुलूस यहां पहुंचा, वैसे ही लोगों ने फूल बरसा कर उसका स्वागत किया. तुलसी चौक से लेकर जैन मंदिर तक सौ से अधिक लोग सड़क पर खड़े होकर हाथों में खजूर, सौंफ, मिश्री, शरबत, पानी आदि लेकर खड़े थे. रास्ते में कई जगहों पर गुलाब पानी का भी छिड़काव किया गया.
रांची. श्री महावीर मंडल रांची व युवा दस्ता की अोर से जश्न-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस का स्वागत किया गया. साथ ही नगर कीर्तन में निकले सिख भाइयों का भी स्वागत किया गया. उन्हें प्रकाश पर्व की बधाई दी गयी. युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्र ने जश्न-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों को माला पहना कर व पगड़ी बांध कर स्वागत किया.
सिख भाइयों काे भी माला पहना कर व चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर किशोर साहू, राजा सेन गुप्ता, शंकर साहू, गोपाल पारिक, सागर वर्मा, रिंकू वर्मा, राकेश सिंह, बिंदुल वर्मा, बंशीधर मुंजाल, सुभाष साहू, प्रेम चौधरी, कैलाश यादव, युवा दस्ता के राजेश गुप्ता छोटू, आशीष कुमार, टिंकू झा, अभय सिंह, राहुल सिन्हा, भीम सिंह, अविनाश आनंद, अमर मिश्र, शशांक पाठक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










