चुनाव की तैयारी में जुटें झामुमो कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खूंटी : युवा झारखंड मुक्ति मोर्चा का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हुई. अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. कहा कि झामुमो खूंटी, तोरपा व कोलेबिरा विधानसभा सीट पर उम्मीदवार देगी. कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का झारखंड से […]
विज्ञापन
खूंटी : युवा झारखंड मुक्ति मोर्चा का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हुई. अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. कहा कि झामुमो खूंटी, तोरपा व कोलेबिरा विधानसभा सीट पर उम्मीदवार देगी. कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का झारखंड से उखड़ना तय है. राज्य की जनता महंगाई, पलायन, तरह-तरह के टैक्स आदि से ऊब चुकी है. झामुमो की सरकार बनी तो हर वर्ग की जनता का विकास होगा.
महिला जिलाध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ लगातार शोषण व अत्याचार जारी है. सखी मंडल के नाम पर सरकार अपने कार्यक्रम में उन्हें भीड़ जुटाने का मोहरा बना लिया है. केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, सुनील चौधरी, शंकर सिंह मुंडा, राजेन कुजूर, सीता नाग ने कहा कि भाजपा जातिवाद की राजनीति करती है. कहा कि धर्मनिरपेक्षता नहीं होती है, वहां विकास नहीं होता है. झामुमो से ही झारखंड का समुचित विकास होगा.
बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रखंड व पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने के बाबत कई दिशा निर्देश दिये गये. जनता के बीच जाकर झामुमो की नीति व सिद्धांत से रूबरू कराने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में उदय तोपनो, सुधीर गुड़िया, अजय कच्छप, शेख फिरोज, जवाहरलाल कच्छप, जयपाल कच्छप, जयपाल कुजूर, गुलशन सिंह मुंडा, चंद्र प्रभात मुंडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन