त्रूटियों को दूर करने का दिया निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खूंटी : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के कार्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने सभी अभिलेखों व पंजियों की बारी-बारी से निरीक्षण कर समीक्षा की. जिसमें अपराध एवं अपराध नियंत्रण कांडो का पर्यवेक्षण, अनुसंधान एवं नियंत्रण शामिल था. एसपी ने समीक्षा के क्रम में पायी गयी त्रूटियों […]
विज्ञापन
खूंटी : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के कार्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने सभी अभिलेखों व पंजियों की बारी-बारी से निरीक्षण कर समीक्षा की. जिसमें अपराध एवं अपराध नियंत्रण कांडो का पर्यवेक्षण, अनुसंधान एवं नियंत्रण शामिल था. एसपी ने समीक्षा के क्रम में पायी गयी त्रूटियों को त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया.
साथ ही कार्यालय के सभी अभिलेखों एवं पंजियों को अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के कार्यालय में उपलब्ध अपराध डायरी से फिरारियों का मिलान किया तथा पायी गयी त्रूटियों को दूर करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा एसपी ने एसडीपीओ को अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने तथा समय-समय पर अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण कर पुराने कांडों का त्वरित निष्पादन करने को कहा. वाहन चेकिंग, छापेमारी अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ खूंटी कुलदीप कुमार, तोरपा एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा, पुलिस निरीक्षण अमिताभ राय, थाना प्रभारी राजेश प्रसाद रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










