किसानों को बाजार उपलब्ध कराया जायेगा : उपायुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : ब्राजील की तरह खूंटी में भी एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की शुरुआत करने के उद्देश्य से सोमवार को डीसी सूरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें डीसी ने जोहार योजना के तहत सब्जी उत्पादक समूह का गठन करने का निर्देश दिया. योजना में एक-दूसरे से जुड़े खेत के किसानों को शामिल करने के […]
विज्ञापन
खूंटी : ब्राजील की तरह खूंटी में भी एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की शुरुआत करने के उद्देश्य से सोमवार को डीसी सूरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें डीसी ने जोहार योजना के तहत सब्जी उत्पादक समूह का गठन करने का निर्देश दिया. योजना में एक-दूसरे से जुड़े खेत के किसानों को शामिल करने के लिए कहा. जिससे सिंचाई और अन्य कृषि कार्य आसानी से हो सके.
नदी के नजदीक लिफ्ट एरिगेशन और इंटेकवेल से सिंचाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. कहा कि जोहार योजना के तहत कृषक समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जायेगा. उनके उत्पादों को मध्याह्न भोजन योजना, दाल-भात योजना, अस्पताल और उपकारा में खपत किया जायेगा. जिससे कृषकों के उत्पाद को बाजार भी उपलब्ध हो जायेगा और उक्त स्थानों में आसानी से सामग्री भी मिल जायेगी. इसी प्रकार उन्होंने मत्स्य, मुर्गा और अंडा के लिए भी बाजार उपलब्ध कराने के लिए कहा.
डीसी ने जिला काॅपरेटिव पदाधिकारी को कृषक समूहों के लिए सुपर काॅपरेटिव सोसाइटी का गठन करने का निर्देश दिया. योजना को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने कृषि विभाग से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. बैठक में जोहार योजना के स्टेट प्रोजेक्ट समन्वयक सुनीता, बीपीओ अतुल मिंज, अमित कुमार सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




