पांच देसी डीबीबीएल बंंदूक व एक मैगजीन बरामद : एसपी

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : कोचांग दुष्कर्म घटना के आरोपी बाजी समद उर्फ टकला की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामद हथियार को सोमवार को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने पेश किया़ एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने बताया कि बाजी समद उर्फ टकला की निशानदेही पर अड़की क्षेत्र में छापेमारी की गयी. पुलिस ने पांच देसी […]

विज्ञापन
खूंटी : कोचांग दुष्कर्म घटना के आरोपी बाजी समद उर्फ टकला की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामद हथियार को सोमवार को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने पेश किया़ एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने बताया कि बाजी समद उर्फ टकला की निशानदेही पर अड़की क्षेत्र में छापेमारी की गयी. पुलिस ने पांच देसी डीबीबीएल बंदूक, एक मैगजीन और बाजी समद द्वारा प्रयोग किया जानेवाला एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है़
उन्होंने गोली मिलने से इंकार किया़ कोचांग में सामूहिक दुष्कर्म घटना में बाजी समद मुख्य आरोपी है़ इस घटना में पुलिस पहले ही फादर अल्फोंस आइंद, आयुब सांडी पूर्ति और आशीष लोंगो को गिरफ्तार कर चुकी है़ 15 जुलाई को घटना के दो अन्य आरोपी नोयल सांडी पूर्ति और जुनास मुंडू के आत्मसमर्पण की चर्चा थी़ हालांकि इस संबंध में एसपी ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है़ उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है़ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मौके पर प्राेबेशनर डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola