संडे कटौती को लेकर मजदूरों में रोष
Updated at : 10 Jul 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने केडीएच प्रबंधन द्वारा संडे में कटौती व अन्य समस्या को लेकर केडीएच परियोजना में कई जगहों पर गेट मीटिंग की. एरिया सचिव सह जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी व एरिया अध्यक्ष सह वेलफेयर बोर्ड के सदस्य बीएन पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. गेट मीटिंग परियोजना के कारगिल पिट […]
विज्ञापन
खलारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने केडीएच प्रबंधन द्वारा संडे में कटौती व अन्य समस्या को लेकर केडीएच परियोजना में कई जगहों पर गेट मीटिंग की. एरिया सचिव सह जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी व एरिया अध्यक्ष सह वेलफेयर बोर्ड के सदस्य बीएन पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. गेट मीटिंग परियोजना के कारगिल पिट अॉफिस के समीप तीनों शिफ्ट के अलावा पीओ अॉफिस, वर्कशॉप में की गयी. एरिया सचिव अब्दुल्ला ने कहा कि केडीएच प्रबंधन द्वारा यह निर्णय कि कामगारों को तीन दिन सशरीर उपस्थिति पर ही संडे ड्यूटी जी जायेगी, तानाशाही निर्णय है.
उन्होंने कहा कि प्रबंधन इस निर्णय को वापस ले. प्रबंधन आज जो कोयला उत्पादन कर अपना पीठ थपथपा रहा है, उसमें केवल अधिकारियों का हाथ नहीं है. मजदूर दिन-रात काम करते हैं, तब जाकर कोयला उत्पादन होता है. जबकि इसकी सुविधा देने के बजाय सुविधा काटी जा रही है. अब्दुल्ला ने कहा कि संडे में कटौती से मजदूरों को काफी नुकसान होगा. यह नुकसान आरसीएमएस कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. इस समस्या को लेकर मजदूर एक होकर अपनी ताकत दिखायें. बीएन पांडेय ने कहा कि प्रबंधन केडीएच संडे में कटौती की शुरुआत कर रहा है. इसका विरोध नहीं हुआ, तो इसे सभी परियोजना में लागू कर दिया जायेगा. इसके विरोध में आरसीएमएस द्वारा 11 जुलाई को डकरा गुरुद्वारा चौक से जीएम अॉफिस तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. गेट मीटिंग में शंकर सिंह, पजु महतो, घुनी गंझू, सत्येंद्र सिंह, जेडएच खान, बसंत सिंह चेरो, एमडी कलीम, योगेंद्र चौहान, दिनेश चौहान, चंदन कुमार, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह सहित काफी संख्या में मजदूर शामिल थे.
एनके एरिया के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने संडे बंद िकये जाने का किया कड़ा विरोध
खलारी. एनके एरिया के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने संडे बंद किये जाने का कड़ा विरोध किया है. यूनियन नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एनके एरिया की तीन परियोजनाओं केडीएच, डकरा तथा सर्विस यूनिट में सीसीएल प्रबंधन द्वारा संडे बंद करने का प्रस्ताव रखा गया है. सभी एसीसी सदस्यों ने एक स्वर में इसका विरोध किया है. कहा कि सारी निजी कंपनियां, भारत सरकार व कोल इंडिया मजदूरों के खिलाफ एक साजिश के तहत ऐसे निर्णयों को लागू कर रही हैं. प्रबंधन नित नये हथकंडे अपनाकर कामगारों का अधिकार छीनने का प्रयास कर रहा है. क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यही रवैया रहा, तो समिति का पुरजोर विरोध होगा.
संडे मुद्दे पर पक्ष रखा
डकरा. सोमवार की शाम डकरा में एनके एरिया सलाहकार समिति की बैठक हुई. जिसमें संडे मुद्दा को लेकर प्रबंधन द्वारा जारी की गयी नियमावली का विरोध किया गया. सदस्यों ने कहा कि प्रबंधन एक के बाद एक मजदूर विरोधी फैसले ले रहा है. बैठक में एसएन शाहदेव, प्रेम कुमार, बलिराम सिंह, मिथिलेश सिंह व अमरभूषण सिंह मौजूद थे.
पत्र को लेकर मौन हैं एसीसी के सदस्य
डकरा. संडे देने के बदले तीन शर्तों के साथ जो नियमावली संबंधी पत्र एनके प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है. उसमें एसीसी सदस्यों की सहमति का जिक्र किया गया है. इस पर एसीसी के सदस्य मौन धारण किये हए हैं. सोमवार की बैठक के बाद कुल छह में से पांच सदस्यों के हस्ताक्षर से जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है. उसमें भी यह नहीं लिखा गया है कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी सहमति नहीं दी थी तब प्रबंधन ने क्यों ऐसा पत्र जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




