रांची : रिम्स में सैप के जवान तैनात पहले दिन ही दिखा बदलाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सैप के जवानों (भूतपूर्व सैनिक) ने अपनी तैनाती के पहले दिन सोमवार से हीरिम्स के महत्वपूर्ण वार्डों की सुरक्षा संभाल ली. इनकी तैनाती के बाद से ही अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बदली-बदली दिख रही थी. इमरजेंसी में सैप के दो जवानों को तैनात किया गया था, जबकि ब्लड बैंक के पास एक […]
विज्ञापन
रांची : सैप के जवानों (भूतपूर्व सैनिक) ने अपनी तैनाती के पहले दिन सोमवार से हीरिम्स के महत्वपूर्ण वार्डों की सुरक्षा संभाल ली. इनकी तैनाती के बाद से ही अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बदली-बदली दिख रही थी.
इमरजेंसी में सैप के दो जवानों को तैनात किया गया था, जबकि ब्लड बैंक के पास एक जवान की तैनाती की गयी थी. वहीं मेडिसिन आइसीयू, न्यूरो आइसीयू सहित महत्वपूर्ण वार्डों में भी सैप के जवान तैनाती थे.
तैनात जवान सख्ती से जांच के बाद ही परिजन को अस्पताल व महत्वपूर्ण वार्ड में प्रवेश करने दे रहे थे. पास दिखाने के बाद ही परिजन को वार्ड में जाने दिया जा रहा था. सैप जवानों के साथ निजी जांच एजेंसी के कर्मचारी भी तैनात थे. वह सैप जवानों को मदद कर रहे थे.
हालांकि, सैप के जवानों की संख्या 25 ही है. इनमें पांच अधिकारी और 20 जवान शामिल हैं. सूत्रों की मानें, तो सैप के जवानों की संख्या बढ़ने के बाद और बेहतर सुरक्षा की कल्पना की जा सकती है. इधर, रिम्स अपर निदेशक प्रशासन हर्ष मंगला ने सैप के इंचार्ज से कहा है कि वे अपने जवानों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










