ओवरब्रीज की सड़क जर्जर, हो रही परेशानी निर्माण के बाद से नहीं हुआ है मरम्मत कार्य

डकरा : खलारी का लाइफ लाइन व रांची से भाया खलारी होते हुए हजारीबाग, चतरा, डोभी को जोड़नेवाली खलारी ओवरब्रीज की मरम्मत व रख-रखाव का जिम्मा न तो रेलवे को है और न ही राज्य सरकार को. ऐसे में निर्माण के आठ साल के भीतर ही ओवरब्रीज जर्जर हो चुकी है. इसका निर्माण रेलवे व […]
डकरा : खलारी का लाइफ लाइन व रांची से भाया खलारी होते हुए हजारीबाग, चतरा, डोभी को जोड़नेवाली खलारी ओवरब्रीज की मरम्मत व रख-रखाव का जिम्मा न तो रेलवे को है और न ही राज्य सरकार को. ऐसे में निर्माण के आठ साल के भीतर ही ओवरब्रीज जर्जर हो चुकी है. इसका निर्माण रेलवे व राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से भारत सरकार का उपक्रम कोंकण रेलवे काॅर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा वर्ष 2009-10 में 11 करोड़ 87 लाख 5 हजार 969 की लागत से किया गया था.
तय प्राक्कलन के अनुसार काम की गुणवत्ता व अधूरा काम करने को लेकर पूर्व में भी स्थानीय लोगों ने कई बार सवाल खड़ा किया, लेकिन कभी उस पर ध्यान नहीं दिया गया. घटिया निर्माण कार्य होने व हेवी ट्रैफिक के कारण साल भर के भीतर ही ब्रीज की सड़क टूटने लगी. पुल का रेलिंग भी कई जगह टूट कर गिर गया है. कई बार तो पुल बंद होने की स्थिति में पहुंच गयी थी, लेकिन कभी स्थानीय लोग तो कभी सीसीएल इसकी मरम्मत करा कर चलने लायक बनाये रखा. मोहननगर डकरा के सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नू शर्मा ने आरटीआइ के माध्यम से पुल से संबंधित चौंकानेवाली जानकारी प्राप्त की है.
उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के एक साल बाद इसका रख-रखाव व मरम्मत का जिम्मा तय ही नहीं किया गया है. धनबाद मंडल के पूर्व मध्य रेल मंडल अभियंता ने आरटीआइ के माध्यम से जानकारी दी है कि निर्माण के बाद रख-रखाव व मरम्मत की नियमावली से संबंधित कोई जानकारी कार्यालय को नहीं है. वहीं राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग व पथ प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता ने भी बताया है कि ब्रीज की देखरेख व मरम्मत संबंधी कोई भी दास्तावेज उनके कार्यालय में उपलब्ध नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




