झारखंड में अभी कंपकंपाएगी ठंड, दिन रहेगा गर्म, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में अभी ठंड जारी रहेगी.

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के लिए पांच दिनों का तापमान पूर्वानुमान जारी किया है. डॉ. बाबूराज पीपी के अनुसार राज्य के कई जिलों में ठंडी रातें जारी रहेंगी, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. रात में तापमान गिरने की वजह से सुबह में कनकनी बढ़ गई है. हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ जाता है, जिससे गर्मी महसूस होती है. लेकिन, शाम ढलने के बाद ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के प्रमुख डॉ. बाबूराज पीपी के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर खासतौर पर सुबह और देर रात महसूस किया जाएगा. उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्तर-पूर्व झारखंड गिर सकता है तापमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देवघर और धनबाद में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री तक गिर सकता है. गिरिडीह में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं, जिससे सुबह ठंड ज्यादा महसूस होगी.

उत्तर-पश्चिम झारखंड में ठंडी रातें

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना है. लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दिन का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का मिश्रित असर देखने को मिलेगा.

मध्य झारखंड के मौसम में बदलाव नहीं

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अगले पांच दिनों तक मौसम लगभग एक जैसा बना रहेगा. रांची और हजारीबाग में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच रह सकता है. हजारीबाग और रामगढ़ में रातें अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडी रहने की संभावना है.

दक्षिण झारखंड में दिन में रहेगी गर्मी

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में दिन का तापमान बाकी जिलों की तुलना में ज्यादा रहेगा. पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के आसपास रहेगा. सरायकेला में भी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी.

इसे भी पढ़ें: गुरुजी के इर्द-गिर्द घूमता रहा झामुमो स्थापना दिवस, आधी आबादी बनी ताकत

ठंड से बचाव की जरूरत

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है. फिलहाल किसी बड़े मौसमी सिस्टम या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को मौसम स्थिर रहने का लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी आठ एक्सप्रेस ट्रेनें, आज से शुरुआत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola