ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव : गांवों की बदली-बदली सी है फिजा, वोटरों को ऐसे जागरूक कर रहीं महिला समूह की महिलाएं

Updated at : 05 May 2022 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव : गांवों की बदली-बदली सी है फिजा, वोटरों को ऐसे जागरूक कर रहीं महिला समूह की महिलाएं

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर गांव का माहौल सियासी रंग में रंग गया है. गांव की सरकार बनाने के वादे पर अमल करते हुए महिला समूह की महिलाएं सुबह व शाम अपने घरों से निकलती हैं और लोगों को पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी देती हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर गांवों की फिजा बदली है. पलामू जिले के मोहम्मदगंज की आठ पंचायतों में महिला समूह की महिलाएं घर की दहलीज पार कर कंधे से कंधा मिलाकर जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई हैं. चिलचिलाती धूप में भी पंचायत चुनाव को लेकर महिला समूह की महिलाएं काफी सक्रिय हैं और मतदाताओं को पंचायत चुनाव को लेकर जागरूक कर रही हैं. इससे गांव की फिजा बदली-बदली सी है. मोहम्मदगंज प्रखंड की सभी पंचायतों में महिलाएं जनसम्पर्क अभियान में जुटी हुई हैं.

गांव की सरकार बनाने के लिए जनसंपर्क

झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर गांवों का माहौल बदला-बदला सा है. गांव राजनीतिक रंग में रंग गये हैं. महिला समूह की महिलाएं पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं. इन महिला समूह में शामिल महिलाओं में मूर्ति कुंवर, बसमतिया, सुषमा देवी, कमला देवी, चिंता देवी, शांति देवी, ममता देवी, मंजू देवी, राजकुमारी समेत कई महिलाओं का जत्था पंचायत चुनाव में घर की दहलीज से बाहर निकलकर जनसंपर्क में जुटा है. गांव की सरकार बनाने के वादे पर अमल करने सुबह व शाम अपने घरों से निकल कर लोगों को पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी व प्रत्याशियों के कार्यकाल में हुये कार्यों की जानकारी दे रही हैं.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव : गांवों में लग रही चुनावी चौपाल, आधी आबादी को ऐसे रिझा रहीं महिला प्रत्याशी

आधी आबादी को जागरूक करतीं महिलाएं

आधी आबादी महिला प्रत्याशियों के लिए समूह में निकलती है. लोगों के बीच जनसम्पर्क अभियान चलाती है. ये कहती हैं कि महिलाओं को उनका अधिकार पंचायत चुनाव में भाग लेकर ही मिल सकता है. यही कारण है कि महिलाओं का हुजूम गांव-गांव घूमकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा है. मतदाताओं के बीच महिला समूह की महिलाएं जाती हैं और उन्हें झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर जागरूक करती हैं.

Also Read: प्रवचन के दौरान रो पड़े सुंदर राज स्वामी जी महाराज, मिट्टी की खुदाई करने पर निकली मां दुर्गा की मूर्ति

रिपोर्ट : कुंदन कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola