बाबूलाल मरांडी ने बांग्लादेशी घुसपैठ मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा, कहा: जेएमएम-कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Babulal Marandi

Jharkhand News: भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि जेएमएम-कांग्रेस वोट के लालच में झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है. इसे उन्होंने राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर एक बार सरकार को झारखंड में हो रहे कथित बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर घेरा है. इसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में जहां कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, वहां 3 हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.”

आपके शहर में

विज्ञापन

वोट के लालच में जेएमएम-कांग्रेस ने राज्य को बारूद के ढेर पर बैठाया- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि “मस्जिद मदरसों में घुसपैठिए को शरण देकर उनका अवैध दस्तावेज तैयार किए जाने की सूचना कई बार सामने आ चुकी है. इसके बावजूद हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट तक चली जाती है. वोट बैंक और सत्ता के लालच में झामुमो कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है.”

बांग्लादेश घुसपैठ के खिलाफ जारी रहेगी भाजपा की लड़ाई- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में बढ़ते बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर हाल में बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंसा की भी आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी, ताकि मालदा, मुर्शिदाबाद जैसे हालातों से झारखंड को बचाया जा सके.” जानकारी हो कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यह पोस्ट उस वक्त किया है, जब पूरा देश पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आक्रोश में है. पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.

Also Read: Maiya Samman Yojana: अप्रैल में इन लोगों को नहीं मिलेगा मंईयां सम्मान का पैसा, समय रहते कर लें यह काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola