प्रभात खबर पर सबसे पहले पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, दूसरे कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका
सुदिव्य कुमार सोनू
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. प्रभात खबर द्वारा प्राप्त इस रिपोर्ट में उनकी मृत्यु का सटीक कारण बताया गया है. जानें क्या है पूरी मेडिकल रिपोर्ट.
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट प्रभात खबर के पास आ गई है, जिसमें यह बताया गया है कि उनकी मौत दूसरे कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि वे देर रात 2 :15 बजे अस्पताल लाए गए थे. उस वक्त उनकी छाती में बहुत तेज दर्द हो रहा था.
आपके शहर में
गंभीर स्थिति में अस्पताल लाए गए थे सुदिव्य कुमार
डाॅक्टर्स ने बताया कि जिस वक्त वे अस्पताल लाए गए थे उस समय उनकी हालत गंभीर थी. उन्हें सीने में दर्द के साथ उल्टी फेफड़ों में जाने की समस्या थी. उनका ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था, जबकि नाड़ी (Pulse) और ऑक्सीजन सैचुरेशन भी लगातार कम हो रहा था. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों और आईसीयू विशेषज्ञों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया. उन्हें दो इनोट्रोपिक दवाएं शुरू की गईं, जो हृदय के संकुचन को नियंत्रित करने के लिए दवाएं दी गईं, लेकिन इसके बाद अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ.
ये भी पढ़ें : हार्ट अटैक को गैस की दिक्कत ना माने होते तो शायद सुदिव्य कुमार सोनू हमारे बीच होते, जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये खास 5 बातें
CPR भी दिया गया

सुदिव्य कुमार की स्थिति को देखते हुए उन्हें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) और छाती पर दबाव देकर हृदय को पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई. सभी आवश्यक दवाएं दी गईं. उनके परिचित हृदय रोग विशेषज्ञ से करीब डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ सलाह भी ली गई और उनके निर्देश के अनुसार इलाज किया गया. बावजूद इसके उन्हें दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट हुआ. करीब दो घंटे तक CPR जारी रखा गया, लेकिन तमाम कोशिशोंं के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और रक्त संचार को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका. 6 सितंबर 2026 को सुबह 4:05 बजे सुदिव्य कुमार को मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए