रांची समेत 18 जिलों में आज तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के 18 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जानिए क्या है मौसम का ताजा अपडेट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से 17 सितंबर को रांची समेत झारखंड के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

इन 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रांची के अलावा खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को भी रांची समेत राज्य के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन के बाद स्वस्थ बेटे को दिया जन्म, प्रसव के 24 घंटे बाद महिला दारोगा की मौत

थाइलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरी थाइलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 18 सितंबर की शाम तक उत्तरी अंडमान सागर पहुंच सकता है. इसके प्रभाव से 19 सितंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसका असर अगले तीन से चार दिनों में झारखंड और ओडिशा में भी पड़ सकता है.

रांची में 40 किमी की रफ्तार से चली हवा

इधर, बुधवार को लोहरदगा में 21 मिमी बारिश दर्ज की गयी. रांची में दो, मेदिनीनगर में दो, बोकारो में नौ, हजारीबाग में तीन, सिमडेगा में चार और लातेहार में दो मिमी बारिश हुई. रांची में दोपहर के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चली. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- झारखंड में अब नहीं भटकेंगे मरीज! महज 1 कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, जानें स्वास्थ्य विभाग का नया 'प्लान'

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola