2019 के मुकाबले जेइइ मेन की परीक्षा का बढ़ सकता है कटऑफ, विशेषज्ञों का है दावा
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Sep 2020 9:28 AM
विशेषज्ञों के अनुसार विशेष जेइइ मेन की परीक्षा का कटऑफ बढ़ने की है संभावना
रांची : जेइइ मेन खत्म होने के साथ ही विद्यार्थी जेइइ एडवांस की तैयारी में जुट गये हैं. एक से छह सितंबर तक रांची के दो केंद्रों पर किया परीक्षा आयोजित की गयी. छह दिनों तक दो पाली में हुई परीक्षा में रांची से 15,896 विद्यार्थी शामिल हुए. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, जेइइ मेन सितंबर का रिजल्ट 11 सितंबर को संभावित है. विद्यार्थी वेबसाइट www.ntaresults.nic.in पर इसे देख सकेंगे. रिजल्ट में विद्यार्थियों का जेइइ मेन स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी रैंक दिया जायेगा. 12 सितंबर से जेइइ एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी.
विशेषज्ञों का कहना है कि जेइइ मेन जनवरी की तुलना में जेइइ सितंबर कठिन रहा है, जबकि पेपर एनसीइआरटी बेस्ड था. ऐसे में इस बार का कटऑफ पिछले वर्ष की तुलना में समान या बढ़ सकता है. विद्यार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों के फीडबैक के बाद जेइइ मेन का कटऑफ तय किया जाता है.
2019 में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 89.75 था. वहीं, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 74.31, एससी अभ्यर्थियों के लिए 54.01 और एसटी के लिए 44.32 तय किया गया था. इसके अलावा जनरल इडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों का कटऑफ 78.21 तय किया गया था. 2018 में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 74 और ओबीसी का कटआॅफ 45 था. जेइइ एडवांस के रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को जेइइ मेन का न्यूनतम कटऑफ लाना जरूरी है.
दाखिले के लिए कटऑफ हासिल करना जरूरी : जेइइ मेन परीक्षा के विशेषज्ञ शैलेश रंजन ने बताया कि विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए कटऑफ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है. आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपल आइटी समेत अन्य निजी संस्थानों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को उनके च्वाॅइस के ब्रांच का कटऑफ पूरा करना होगा. अमूमन कॉलेज अपने कटऑफ में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) के 75 से 90 फीसदी अंक व कॉलेज की तय मापदंड को शामिल करते हैं. कटऑफ पूरा करने के बाद ही विद्यार्थी के दाखिले की संभावना बढ़ती है.
एनसीइआरटी से पूछे गये थे प्रश्न: उन्होंने बताया कि जेइइ मेन सितंबर में एनसीइआरटी आधारित प्रश्न पूछे गये थे. जेइइ मेन में एनसीइआरटी का वेटेज ओवरऑल 88 फीसदी रहा है. अन्य 12 फीसदी प्रश्न हाइ ऑर्डर थिंकिंग से जुड़े थे. इस वर्ष एनसीइआरटी का वेटेज ज्यादा होने से कटऑफ बढ़ सकता है.
रांची. एनटीए ने आइसीएआर यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जबकि आइसीएआर पीजी परीक्षा तथा एआइसीइ जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 सितंबर को जारी किया जायेगा. आइसीएआर यूजी की परीक्षा 16, 17 अौर 22 सितंबर को होगी. वहीं, आइसीएआर पीजी की परीक्षा 23 सितंबर को होगी. एआइसीइ जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) की परीक्षा भी 23 सितंबर को होगी. एनटीए यूजीसी नेट के लिए भी शीघ्र ही एडमिट कार्ड जारी करेगा. विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र संख्या व जन्मतिथि डाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










