जापानी कंपनियों ने झारखंड में निवेश की जतायी इच्छा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जापानी कंपनियों ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी उद्योग सचिव ने बातचीत के लिए आमंत्रित किया

विज्ञापन

रांची : जापानी कंपनियों ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी है. जापानी कंपनियों व जापान सरकार के अधिकारियों ने दो -दो बार झारखंड के उद्योग सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर झारखंड में निवेश की संभावना पर बातचीत की है. उद्योग सचिव ने जापान की कंपनी निप्पोन कॉरपोरेशन से बातचीत के दौरान झारखंड में निवेश के लिए अामंत्रित भी किया है. जापान सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय निवेश का प्रबंधन करने वाली एजेंसी जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन(जेट्रो) झारखंड में निवेश को लेकर अपनी रुचि दिखा रही है.

विज्ञापन

जेट्रो प्रमुख ने 22 जुलाई को उद्योग सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर झारखंड की उद्योग नीति की जानकारी ली. 29 जुलाई को जापान की निप्पोन स्टील कॉरपोरेशन के हिडेकी ओगावा ने झारखंड के उद्योग सचिव से बातचीत की. इस मौके पर जापान की ट्रेड पॉलिसी के उप महानिदेशक ओसामु ओनोडेरा भी मौजूद थे. हिडेकी ओगावा ने झारखंड में स्टील सेक्टर, यहांं उपलब्ध लौह अयस्क खदानों तथा सरकार से मिल ससकने वाले सहयोग की जानकारी ली. उद्योग सचिव ने ओगावा को हरसंभव सहयोग का वादा किया. उद्योग सचिव व जापानी कंपनियों के बीच वार्ता में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के कुछ अधिकारी भी शामिल थे.

posted by : sameer oraon

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola