ePaper

जिप अध्यक्ष ने नाली निर्माण का किया शिलान्यास

Updated at : 17 Dec 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष ने नाली निर्माण का किया शिलान्यास

जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन, सदस्य रीना मंडल ने संयुक्त रूप से नाली निर्माण का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

कुंडहित. जिला परिषद की ओर से बाघाशोला में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा. मंगलवार को बाघाशोला में जिला परिषद निधि से 300 फीट नाली निर्माण किया जाना है. जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन, सदस्य रीना मंडल ने संयुक्त रूप से नाली निर्माण का शिलान्यास किया. नाली निर्माण की प्राक्कलित राशि 3 लाख 55 हजार रुपये है. मौके पर जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि निकासी नाली नहीं होने की वजह से मोहल्ले का पानी खुले मैदान में जा रहा था. इस कारण काफी गंदगी उत्पन्न हो रही थी. साथ ही मोहल्लेवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. नाली बन जाने से गंदगी साफ हो जायेगी. मौके पर वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola