विजयश्री सोरेन ने गोराईनाला में चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

भाजपा की ओर से शनिवार को मिहिजाम के गोराईनाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की पुत्री विजयश्री सोरेन ने किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजपा की ओर से शनिवार को मिहिजाम के गोराईनाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की पुत्री विजयश्री सोरेन ने किया. इस अवसर पर मंडल प्रभारी कमलेश मंडल, मंडल अध्यक्ष सुखेन्द्र टुडू मुख्य रूप मौजूद थे. मौके पर विजयश्री ने कहा कि अभी वक्त है कि हम यहां बदलाव ला सकते हैं. हमें एकजुट होकर अपने मताधिकार का उपयोग करना है. हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं. हम देख रहे हैं कि सभी कार्यकर्ता बहुत ही निष्ठा से क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. अब कुछ दिन ही शेष बचा है. वहीं विजयश्री ने गोराइनाला मोड़ में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर सीमंतो महतो, अमर मंडल, अभिजीत सेन, तारकेश्वर सिंह, राजू दत्ता, सिमांतो मुर्मू, मानिक राय, आनंद दत्ता, गौतम मंडल, रवींद्र पांडेय, छोटू राय आदि कार्यकर्ता थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola