स्वास्थ्य उपकेंद्र में बच्चों का किया गया टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन

सहिया साथी, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्र में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया.

विज्ञापन

नाला. सहिया साथी, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्र में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया. इस अवसर पर बच्चों एवं गर्भवतियों तथा धातृ महिलाओं को टीका लगाया गया. मौके पर सहियाओं को अपने- अपने क्षेत्र के बच्चों को नियमित रूप टीकाकरण से आच्छादित करने तथा महिलाओं को भी गर्भ के दौरान टीका लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा. धातृ माताओं को बच्चों की सही देखभाल एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गयी. बताया कि बच्चों को नियमित रूप से टीका अवश्य लगायें. वहीं गर्भवतियों को सावधानी बरतने व खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गयी. बताया कि ठंड के इस मौसम में छोटे बच्चों को सही देखभाल एवं खान-पान पर विशेष ध्यान दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola