सड़क से नीचे उतरा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचे चालक

Updated:
विज्ञापन

पतरोडीह गांव के पास एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गया. गनीमत रही ट्रक पलटी नहीं मारा.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर-विद्यासागर मुख्य मार्ग पर पतरोडीह गांव के पास एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गया. गनीमत रही ट्रक पलटी नहीं मारा. अन्यथा अनहोनी हो सकती थी. घटना गुरुवार देर रात्रि की है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ट्रक को जेसीबी मशीन लगाकर बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा था. ट्रक चालक देवघर जिले के मरगोमुंडा निवासी नागेश्वर बास्की ने बताया कि ट्रक (संख्या एपी 16 टीसी 3949) में अपने सह चालक करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रानीटांड़ निवासी राम यादव के साथ मकई लेकर बिहार के पूर्णिया से उड़ीसा (कटक) जा रहे थे. पतरोडीह गांव के पास ट्रक का अगला पत्ती टूट गया और ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola