श्रद्धालुओं ने दुबे बाबा की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांग्ला सावन के अंतिम सोमवारी पर बानरनाचा पंचायत अंतर्गत आसना गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. बांग्ला सावन के अंतिम सोमवारी पर बानरनाचा पंचायत अंतर्गत आसना गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई. इस वार्षिक पूजा-अर्चना के लिए दुबे बाबा मंदिर परिसर में सुबह से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. पूरा मंदिर परिस दुबे बाबा के जयकारे गुंजायमान हो उठा. श्रद्धालुओं ने पारिवारिक सुख शांति और समृद्धि के लिए दुबे बाबा से प्रार्थना की. मंदिर के पुजारी राजा बाबू के सानिध्य में वैदिक रीति रिवाज से वार्षिक पूजा हुई. पुजारी राजा बाबू ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध, पवित्र जल से दुबे बाबा का अभिषेक किया. जनेऊ, पान, सुपारी नवैद्य व खीर प्रसाद चढ़ा कर दुबे बाबा की पूजा की गयी. दुबे बाबा को समर्पित करने के उपरांत ब्राह्मण भोजन करवाया गया. भक्तगण विषैले जीवों से रक्षा के लिए दुबे बाबा की आराधना करते हैं. मान्यता है कि यहां पहुंचने वाले कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola