रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 22 कोच के साथ चलेगी गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस
गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस में अब 22 कोच होंगे. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह बड़ा कदम उठाया है. यह नई व्यवस्था अक्टूबर से लागू होगी.
जामताड़ा : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोरखपुर–संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस (15028/15027) में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों को ट्रेन में अतिरिक्त आवास की सुविधा मिलेगी. कोच बढ़ने के बाद ट्रेन में 21 के बजाय कुल 22 कोच होंगे.
अक्टूबर से लागू होगी व्यवस्था
यह व्यवस्था गोरखपुर से 1 अक्टूबर 2026 और संबलपुर से 3 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी.
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ने से इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से राहत मिलेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और उपलब्ध अतिरिक्त आवास सुविधा का लाभ उठाएं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए