मतदाता सूची पुनरीक्षण कैंप में पहुंचे अधिकारी, बोले- कोई पात्र मतदाता न छूटे
कैंप में उपस्थित आई टी डी ए निदेशक जुगनू मिंज व अन्य | Prabhat Khabar Network
नारायणपुर के रूपडीह में मतदाता सूची पुनरीक्षण कैंप का अधिकारियों ने निरीक्षण किया. आईटीडीए निदेशक और अनुमंडल पदाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीएलओ को निष्पक्षता से कार्य करने के निर्देश दिए.
नारायणपुर : प्रखंड के रूपडीह पंचायत भवन में बुधवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत चल रहे दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई को लेकर लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कैंप की व्यवस्था और पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया.
मतदाताओं से ली जानकारी
अधिकारियों ने कैंप में मौजूद मतदाताओं एवं बीएलओ से बातचीत कर SIR से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने तथा दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
बीएलओ को दिए निर्देश
अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न हो.
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैंप में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पक्षता से निष्पादन किया जाए.
ये रहे मौजूद
मौके पर अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता, पंचायत के मुखिया कृष्णा सोरेन समेत बीएलओ, संबंधित कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए