एक मकान में 54 वोटर! इरफान अंसारी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, बोले- जांच से खुलेगा सच

Updated:
विज्ञापन

सुमित शरण, भाजपा जिला अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा ने जामताड़ा के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बूथ संख्या 243 में एक मकान पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की शिकायत पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. पार्टी ने निर्वाचन आयोग से मामले की पड़ताल का आग्रह किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा : भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा भाजपा पर मतदाता सूची की प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा न तो मतदाता सूची तैयार करती है और न ही चुनावी प्रक्रिया का संचालन करती है. यदि मतदाता सूची में कोई असामान्य या संदेहास्पद तथ्य सामने आता है, तो उसे संबंधित निर्वाचन प्राधिकार के संज्ञान में लाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है.

विज्ञापन

बूथ संख्या 243 में एक पते पर 54 नाम का दावा

सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 में एक ही मकान के पते पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. भाजपा ने किसी मतदाता को गलत नहीं ठहराया है, बल्कि निर्वाचन आयोग से मामले का भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

जांच से स्थिति स्पष्ट होने की बात

उन्होंने कहा कि यदि 54 मतदाता वास्तव में एक ही मकान में रहते हैं तो जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और यदि मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसे सुधारा जाना चाहिए. जांच की मांग को राजनीतिक साजिश बताना जनता को गुमराह करने का प्रयास है.

पात्र मतदाताओं के अधिकार के पक्ष में होने का दावा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी किसी जाति, धर्म या समुदाय के मतदाता के अधिकार के खिलाफ नहीं है. भाजपा की मांग स्पष्ट है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में रहे और कोई अपात्र या गलत प्रविष्टि न रहे. उन्होंने निर्वाचन आयोग से बूथ संख्या 243 समेत ऐसे सभी मामलों का निष्पक्ष सत्यापन कराने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह समाप्त हो सके.

अंतिम फैसला निर्वाचन आयोग पर छोड़ा

उन्होंने कहा कि 54 मतदाताओं का एक ही पते पर दर्ज होना सामान्य है या नहीं, इसका फैसला भाजपा या डॉ इरफान अंसारी नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के बाद निर्वाचन आयोग को करना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola