45 से अधिक फरियादी पहुंचे जनता दरबार, डीसी ने कहा- एक सप्ताह में निपटाएं शिकायतें

Updated:
विज्ञापन

समस्या सुनते डीसी आलोक कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में आयोजित जनता दरबार में 45 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया, जिससे आमजनों को राहत मिली. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा : डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित हुआ. इसमें जिलेभर से पहुंचे 45 से अधिक आमजनों की समस्याएं सुनी गयीं. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.

विज्ञापन

कई तरह की शिकायतें पहुंचीं

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ, आवास, भू-अर्जन मुआवजा, पारिवारिक पेंशन, अत्यधिक बिजली बिल, आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि सुधार, राशन कार्ड से नाम हटाने, बरसात में क्षतिग्रस्त घर का मुआवजा, आपसी बंटवारा तथा अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें आयीं.

बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कार्रवाई

परिजनों से प्रताड़ित एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्हें घर में प्रवेश नहीं दिया जाता और दुकान में सोने को मजबूर हैं. मामले में डीसी ने एसडीओ को सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं, जमीन पर जियो टावर लगाने के नाम पर दस्तखत कराने और लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर जांच का आदेश दिया गया.

अनावश्यक चक्कर न लगवाने का निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें. नियमानुसार होने वाले कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को 11 से 1 बजे तक जनता दरबार आयोजित होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola